Breaking News

नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


विदेश 21 May 2026
post

नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

काठमांडू, 21 मई| नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पांच मार्च को हुए चुनाव के बाद सिंह ने सरकार गठन के डेढ़ महीने के भीतर ही प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए हैं। वह दो दिन पहले प्रतिनिधि सभा में वित्तमंत्री स्वर्णिम वाग्ले की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठा चुके हैं।

सांसद अमरेश सिंह ने आज पत्रकारों से कहा नेपाल पाकिस्तान के मॉडल वाले लोकतंत्र की दिशा में बढ़ रहा है। संसद को दरकिनार करने की प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शैली की ओर इशारा करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के लोकतांत्रिक मॉडल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “जिस तरह व्यापारियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी किए हिरासत में लिया जाता है और अगले ही दिन छोड़ दिया जाता है उससे नेपाल टेरर स्टेट के रूप में जाना जाने लगा है।"

सिंह ने कहा कि नेपाल को ‘पुलिस स्टेट’ नहीं ‘डेमोक्रेटिक स्टेट’ बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र कभी स्थिर नहीं हो पाया, न है और न ही होगा, क्योंकि वहां संसद को कभी मजबूत नहीं बनने दिया गया। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि मौजूदा सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER