Breaking News

अमेरिका से शांति समझौते के तहत ईरान सैद्धांतिक रूप से परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार हो गया है।


विदेश 25 May 2026
post

अमेरिका से शांति समझौते के तहत ईरान सैद्धांतिक रूप से परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार हो गया है।

वाशिंगटन, 25 मई । अमेरिका से शांति समझौते के तहत ईरान सैद्धांतिक रूप से परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार हो गया है। इस समझौते में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के निपटान का प्रावधान शामिल किया गया है। ईरान ने मध्यस्थ देशों और वार्ताकारों से इसके लिए सहमति जता दी है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है।

सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और ईरान अंतिम समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं। ईरान सैद्धांतिक रूप से ऐसे सौदे पर सहमत हो गया है, जिसमें अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के निपटान का प्रावधान है। दोनों देशों के बीच सिद्धांतों पर भी व्यापक सहमति बन गई है।

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने वार्ताकारों से कहा है कि समय अमेरिका के पक्ष में है। इसलिए समझौते के लिए जल्दबाजी न करें। इससे पहले शनिवार को मध्य पूर्व के नेताओं के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ शांति समझौता काफी हद तक तय हो चुका है। कुछ शर्तों पर बातचीत चल रही है। इस बीच व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि समझौते को अंतिम रूप देने में कुछ दिन लग सकते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER