Breaking News

सेल ने सीएसआर पहल के तहत स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम के लिए एडसिल के साथ साझेदारी की


व्यापार 28 May 2026
post

सेल ने सीएसआर पहल के तहत स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम के लिए एडसिल के साथ साझेदारी की

नई दिल्ली, 28 मई। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर पहल के तहत “स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम” स्थापित करने के लिए एडसिल इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

इस्पात मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और शिक्षा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम एडसिल इंडिया ने सेल के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 26 मई को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

मंत्रालय ने कहा कि सेल और एडसिल के बीच इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर सेल के निदेशक (कार्मिक), के. के. सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सेल और एडसिल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस समझौते के तहत सेल के परिचालन क्षेत्रों के आसपास स्थित स्कूलों में 'स्मार्ट डिजिटल क्लास रूम्स' स्थापित किए जाएंगे।

इस्पात मंत्रालय ने बताया कि इस सहयोग का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और सीखने के परिणामों (लर्निंग आउटकम्स) को और आगे ले जाना है। ये परियोजना सीधे तौर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल विकास लक्ष्य-4 (एसडीजी-4) के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य अन्य बातों के साथ-साथ सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने के अवसर सुनिश्चित करना है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER