Breaking News

विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला


देश 11 June 2026
post

विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला

नई दिल्ली, 11 जून। मध्यप्रदेश के विदिशा में 14 जून को कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखी जाएगी। यह केंद्र कृषि क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा । इस केंद्र के बनने से यहां के किसानों को वैज्ञानिक रूप से खेती के लिए सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ मिल सकेगा।

गुरुवार को वीडियो सन्देश जारी कर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 जून विदिशा संसदीय क्षेत्र की खेती और किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। 14 जून को सुबह 10 बजे विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा, यह कृषि विज्ञान केंद्र भारत का एक मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिले का हमने जो वैज्ञानिक कृषि रोडमैप बनाया है, उसको क्रियान्वित करने का काम प्रारंभ किया जाएगा। चौहान ने कहा कि 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। नकली खाद को कैसे पहचानें, उससे कैसे बचें, आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से फसलों की बुआई, आधुनिक कृषि पद्धतियों का प्रदर्शन, मशीनों का प्रदर्शन, स्टॉल और सीखने के लिए बहुत कुछ होगा। उन्होंने आग्रह किया कि किसान खेती को समयानुकूल बनाने के लिए इस कार्यक्रम में आकर परामर्श लें।

You might also like!


RAIPUR WEATHER