Breaking News

संसदीय मामलों के मंत्री रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया


देश 14 June 2026
post

संसदीय मामलों के मंत्री रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया

नई दिल्ली, 14 जून । संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई मंत्रियों ने रविवार को 'विश्व रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और संदेश जारी कर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

किरेन रिजिजू ने एक्स पर कहा, "खून की एक यूनिट किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी और मौत के बीच फ़र्क पैदा कर सकती है। आइए, हम और लोगों को रक्तदान करने और जानें बचाने में मदद करने के लिए प्रेरित करें।"

खरगे ने कहा कि रक्तदान करें। किसी की जान बचाएं। विश्व रक्तदाता दिवस पर, मैं उन अनगिनत स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सलाम करता हूं और उनका धन्यवाद करता हूं, जिनके निस्वार्थ कार्य से ज़रूरतमंद लोगों को उम्मीद, स्वास्थ्य-लाभ और जीवन का नया अवसर मिलता है।

केंद्रीय संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज एवं मानवता के अनमोल सेवक हैं। आइये, आज हम सभी ये संकल्प ले कि रक्तदान करके हम मानव जीवन के रक्षण हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर रक्तदान करने का संकल्प लें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है। "रक्तदान करें, जीवन बचाएं।"

बंदरगाह, जहाज एवम जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आइए, हम सब एकजुट हों और रक्तदान को अपनी सामूहिक ज़िम्मेदारी के तौर पर अपनाएं।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि आइए हम सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते रहें और अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे एक स्वस्थ और अधिक दयालु समाज का निर्माण हो सके।

You might also like!


RAIPUR WEATHER