बीजापुर, 14 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन आज रविवार काे जिला के मेन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने किया गया है।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, महामंत्री संजय लुकंड, प्रदर्शनी संयोजक संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की सराहना की।
प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश एवं प्रदेश में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें विशेष रूप से जनकल्याणकारी योजनाएं, आधारभूत संरचना का विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा सुशासन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
Breaking News
- प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया
- उप्र में बढ़ रहा रिपब्लिकन पार्टी का जनाधार, शोषितों-वंचितों की आवाज बनेगी पार्टी: डॉ. रामदास आठवले
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- बीजापुर : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
- विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़, 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत
- बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के सात मुखबिरों की हत्या, बीएलए ने गुप्त ठिकाने को भी उड़ाया
- चार दिवसीय चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल
- वैश्विक ऑनलाइन योग ने रचा इतिहास, चार लाख से ज्यादा लोगों ने किया योग
- संसदीय मामलों के मंत्री रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया
बीजापुर : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ







