Breaking News

चाय शरीर को ऊर्जा देते हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के साथ मिलकर पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं।

post

चाय शरीर को ऊर्जा देते हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के साथ मिलकर पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं।

नई दिल्ली : भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा मानी जाती है। सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, एक कप चाय लोगों को ताजगी और आराम देने का काम करती है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि चाय के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। मेडिकल साइंस के अनुसार चाय में कैफीन, टैनिन, पॉलीफेनॉल्स और फ्लोराइड जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के साथ मिलकर पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं। इससे गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार चाय के साथ तीखा और मसालेदार खाना जैसे लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और भारी मसाले लेना पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है। इससे जलन और भारीपन की समस्या हो सकती है। इसी तरह नींबू और चाय का साथ सेवन भी कुछ लोगों में एसिडिटी और पेट असंतुलन का कारण बन सकता है। दोनों के बीच कम से कम 20 से 30 मिनट का अंतर रखना बेहतर माना जाता है। चाय के साथ चॉकलेट खाने को भी संतुलित कॉम्बिनेशन नहीं माना जाता। चॉकलेट में मौजूद कैफीन और शुगर चाय के साथ मिलकर पाचन को धीमा कर सकते हैं और कैलोरी बढ़ा सकते हैं। वहीं दूध वाली चाय के साथ यह असर और अधिक महसूस हो सकता है।

हल्दी वाले भोजन के तुरंत बाद चाय पीना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि चाय में मौजूद टैनिन हल्दी के पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इससे शरीर को पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इसके अलावा गर्म चाय के तुरंत बाद ठंडी चीजें जैसे ठंडा पानी या आइस्ड ड्रिंक लेना भी दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे दांतों के इनेमल पर असर पड़ता है और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि चाय का सेवन हमेशा संतुलित तरीके से और सही फूड कॉम्बिनेशन के साथ किया जाए, ताकि इसके फायदे मिलें और सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER