Breaking News

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की ।


मनोरंजन 18 June 2026
post

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की ।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की हैं। एक कार्यक्रम के दौरान आलिया ने बताया कि छोटी उम्र में ही राहा में अभिनय और मंच से जुड़ी गतिविधियों के प्रति खास रुचि दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह बचपन में आईने के सामने अभिनय और डांस किया करती थीं, वैसी ही झलक अब राहा में भी नजर आती है।

आलिया के अनुसार राहा केवल कला ही नहीं, बल्कि खेलकूद में भी काफी दिलचस्पी लेती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि राहा को संगीत सुनना, डांस करना और नए डांस स्टेप्स सीखना बेहद पसंद है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी बेटी काफी "फिल्मी" है और मनोरंजन से जुड़ी चीजों में विशेष रुचि रखती है। आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। उसी वर्ष 6 नवंबर को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा अक्सर अपनी मासूमियत और प्यारी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं, वहीं आलिया की ताजा टिप्पणी के बाद अब फैंस को लगने लगा है कि वह भी भविष्य में अपने माता-पिता की तरह मनोरंजन जगत का हिस्सा बन सकती हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER