Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई -3 लोग बांध में डूबे |

post

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई -3 लोग बांध में डूबे |

सूरजपुर, 23 जून । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में स्थित एक बांध में मछली पकड़ने गए तीन लोग डूब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांध में मछली पकड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू था। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में कुल 9 लोग मछली पकड़ने के लिए बांध में उतरे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया और तीन लोग गहरे पानी में समा गए। हादसे के बाद से ही बांध के आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मुस्तैदी से रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक डूबने वाले किसी भी व्यक्ति का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास लगातार जारी हैं और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER