Breaking News

मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखे जाने पर भाजपा ने विपक्ष पर लगाया दोहरे मापदंड का आरोप


देश 30 June 2026
post

मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखे जाने पर भाजपा ने विपक्ष पर लगाया दोहरे मापदंड का आरोप

नई दिल्ली, 30 जून। विपक्षी दलों द्वारा विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर ) को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखे जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि 23 विपक्षी दल एक ओर एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर कर्नाटक में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह विपक्ष की "चरम पाखंड" की राजनीति है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब चुनाव में जीत मिलती है तो एसआईआर और ई वीएम पर कोई सवाल नहीं उठता, लेकिन हार मिलने पर इन्हीं संस्थाओं और प्रक्रियाओं को कटघरे में खड़ा किया जाता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लिए एसआईआर सिर्फ बहाना है, खुद को बचाना असली निशाना है।"

पूनावाला ने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि 23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजकर चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर चिंता जताई है। इस पत्र पर आम आदमी पार्टी और द्रमुक पार्टी के भी हस्ताक्षर हैं, जिसे विपक्षी एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने एक्स पर कहा कि अब इस पत्र पर 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद के हस्ताक्षर हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER