Breaking News

अजय देवगन अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।


मनोरंजन 11 July 2026
post

अजय देवगन अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।

अजय देवगन अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में इसने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पारिवारिक मनोरंजन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिससे इसके शुरुआती कारोबार को मजबूती मिली।

वहीं, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' पर 'धमाल 4' की रिलीज का असर साफ दिखाई दिया। पहले सप्ताह में 47.45 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली 'अल्फा' ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन महज 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 49.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब दोनों फिल्मों की नजर सप्ताहांत की कमाई पर टिकी है, जहां बॉक्स ऑफिस की असली तस्वीर सामने आएगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER