Breaking News

जंतर-मंतर पर सीजेपी की नारेबाजी पर प्रदेश भाजपा ने उठाए सवाल


शहर 21 July 2026
post

जंतर-मंतर पर सीजेपी की नारेबाजी पर प्रदेश भाजपा ने उठाए सवाल

मुंबई, 21 जुलाई। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने मंगलवार को दिल्ली में जंतर -मंतर पर आंदोलन के लगाए गए कई नारों पर सवाल उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन छात्रों का था, इसमें "टुकड़े-टुकड़े गैंग" कैसे शामिल हो गई?

नवनाथ बन ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में हुए इस आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने-पीटने जैसी बातें क्यों की जा रही हैं? अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर इस आंदोलन में नाराजगी क्यों जताई जा रही है? "सिर्फ अल्लाह का नाम रहेगा" जैसे नारे क्यों लगाए जा रहे हैं? प्रेमानंद महाराज को पाखंडी कहने जैसी भाषा का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि संजय राउत और विपक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस आंदोलन का वास्तव में छात्रों से कोई संबंध है या नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश में "मंगलमिलन" हो, सभी लोग सौहार्द और भाईचारे के साथ रहें। लेकिन संजय राऊत का सपना "दंगलमिलन" कराना है। वे देश के युवाओं को भडक़ाकर दंगे करवाना चाहते हैं और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि देश की जनता उनके इस एजेंडे का शिकार नहीं बनेगी। उनका दंगलमिलन का सपना कभी पूरा नहीं होगा, बल्कि देश में मंगलमिलन ही होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER