Breaking News

प्रधानमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया दुख


देश 08 August 2026
post

प्रधानमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली, 08 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं! घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।"

उल्लेखनीय है कि चंबा जिले में आज सुबह 07:15 बजे एक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। घायलों में छह लोगों को आगे के इलाज के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा स्थानांतरित किया गया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER