Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तम आचरण के साथ जीने का आह्वान


देश 10 August 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तम आचरण के साथ जीने का आह्वान

नई दिल्ली, 10 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्स हैंडल पर आज प्रातः साझा किए गए सुभाषितम् में प्रसिद्ध वैदिक शांति मंत्र के माध्यम से उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों के साथ जीने का आह्वान किया गया है।

वह सुभाषितम है, ''भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः। स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवांसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः॥' यह वैदिक शांति मंत्र है। इसे ऋग्वेद (मण्डल 1, सूक्त 89, मंत्र 8) से लिया गया है। इस मंत्र का उल्लेख उपनिषदों में भी मिलता है।

प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल में इसका हिन्दी अर्थ इस प्रकार बताया गया है, ''हम सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें। कल्याणकारी विचारों को अपनाएं। स्वस्थ शरीर, उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों के साथ जीवन को लोकहित में समर्पित करें। सत्य, प्रामाणिक और जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार कर राष्ट्र और समाज को जागरूक, सशक्त और समरस बनाएं।''

You might also like!


RAIPUR WEATHER