नई दिल्ली, 11 अगस्त। विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का अविभाज्य और अभिन्न अंग बताते हुए इसे एक स्वयंसिद्ध और निर्विवाद वास्तविकता बताया है। यह बयान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्रों पर अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नामों को मानकीकृत करने के भारत के हालिया कदम पर चीन की आपत्ति के जवाब में आया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा, “अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य और अभिन्न अंग है और यह एक ऐसा तथ्य है जो स्वयंसिद्ध है। साथ ही, मैं यह भी रेखांकित करना चाहता हूं कि इस निर्विवाद वास्तविकता को कोई नहीं बदल सकता।”
उल्लेखनीय है कि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत या ‘जांगनान’ का हिस्सा मानता है। वह 2017 से समय-समय पर वहां के स्थानों के नामों की सूचियां जारी करता रहा है। भारत इन दावों और नामकरण को वास्तविक स्थिति बदलने का प्रयास बताकर खारिज करता रहा है। अब भारत ने इन्हें मानकीकृत करने के लिए कदम उठाया है।
Breaking News
- Vitamin B12 की कमी से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर से जानें कैसे करें इसकी कमी को पूरा
- 18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, 'हैवान' का खौफनाक टीजर जारी
- सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग
- चार महीने पानी में डूबा रहता है जलकेश्वर नाथ मंदिर, मान्यता है स्वयं मां गंगा करती हैं जलाभिषेक
- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन घोषित, हेजलवुड की वापसी
- नेपाल में सरकारी नीतियों से असंतुष्ट नौकरशाहों के धड़ाधड़ इस्तीफे
- असम में अभी भी बाढ़ से 441 गांव घिरे, 112718 नागरिक प्रभावित
- लिवर के पूरे फैट को गला देगी ब्लैक कॉफी विद घी, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया किस तरह पीनी चाहिए?
- मितानिन पर पत्थर से हमला, 18 दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं; कार्रवाई की मांग
- लोकसभा में एनसीडीसी के अधिकार क्षेत्र को व्यापक बनाने वाला विधेयक पारित
अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग, स्वयंसिद्ध और निर्विवाद वास्तविकता : विदेश मंत्रालय







