गुवाहाटी, 16 अगस्त असम में बाढ़ का प्रभाव अब पांच जिलों तक सिमटकर रह गया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। प्रभावित लोग जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए पूरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं। सरकार मदद के संभव प्रयास कर रही है। प्रशासन मुख्य रूप से स्कूलों की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। बाढ़ प्रभावितों के सामने बड़ी चुनौती मुंह बाए खड़ी है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 15 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ में जान गंवाने वालों की 105 तक पहुंच गई है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर जिले में हुआ है। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, होजाई, नगांव, शिवसागर एवं जोरहाट हैं। इन जिलों के 16 राजस्व मंडलों के कुल 235 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 62443 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 4954.43 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।
राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 28 राहत शिविर एवं 9 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 37 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 4877 लोग आश्रय लिए हुए हैं। राहत वितरण केंद्रों पर 5892 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं। बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन आदि एजेंसियां जुटी हुईं हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
Breaking News
- विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
- रायपुर : स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
- इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
- Flipkart सेल में Vivo 5G फोन पर भारी छूट 6500mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स
- भारत का केमिकल एक्सपोर्ट 81 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य
- ChatGPT में बड़ा अपडेट नए फीचर्स से बढ़ेगी यूजर्स की सुविधा
- Delhi विदेशी मुद्रा मांग में छोटे शहरों की बड़ी हिस्सेदारी
- E20 ईंधन को लेकर केंद्र ने दूर किया भ्रम बताई असली वजह
असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा







