Breaking News

सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले 54 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद संपन्न हुआ।


विदेश 16 August 2026
post

सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले 54 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद संपन्न हुआ।

अपनी तरह की पहली सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले कल संपन्न हुई, जिसने पूर्व में फिजी से पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका तक की अपनी यात्रा 54 देशों और कई समय क्षेत्रों को पार करते हुए पूरी की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूर्यपथ तिरंगा पहल को 'हर घर तिरंगा' अभियान के हिस्से के रूप में मनाया गया। 
 
फिजी स्थित भारतीय उच्चायोग से शुरू हुई इस रिले ने एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक तिरंगे की भावना को संजोए रखा और दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों को एकजुट किया। रिले का समापन सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस रिले ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का भी जश्न मनाया, जो भारत की राष्ट्रीय भावना और गौरव के प्रतीक के रूप में इसकी चिरस्थायी विरासत को दर्शाता है।
 
इस रिले में प्रवासी भारतीयों की ओर से जबरदस्त भागीदारी और प्रतिक्रिया देखने को मिली, जो तिरंगा के साथ उनके गहरे भावनात्मक जुड़ाव को रेखांकित करती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER