मॉस्को, 14 अगस्त । फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल के पोते और लियो टॉल्स्टॉय इंटरनेशनल पीस प्राइज की जूरी के उप सभापति पियरे डी गॉल ने कहा कि वह इस बात के लिए शर्मिंदा हैं कि फ्रांस ने मिन्स्क समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कर फ्रांस ने अपना वादा तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे सभी पक्ष परेशान हैं। यह समझौता 2014-2015 में हुआ था। इस समझौते के तहत उपायों की घोषणा की गई थी। इस समझौते में रूस, फ्रांस, जर्मनी और यूक्रेन शामिल थे। समझौते को नॉर्मंडी फॉर्मेट के नाम से जाना जाता है।
इसका मकसद कीव प्रशासन और डोनबास के अलग हुए पूर्वी क्षेत्र के बीच सशस्त्र संघर्ष को खत्म करना था। मॉस्को ने कीव पर समझौते की शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया, जिसमें डोनबास को स्वायत्तता देने से इनकार करना भी शामिल था।
फरवरी, 2023 में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने माना कि उनका कभी भी मिन्स्क समझौतों को लागू करने का इरादा नहीं था। ऐसा ही जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भी कहा।
Breaking News
- राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मप्र के सेलर्स का दबदबा, कई वर्गों में हासिल किया शीर्ष स्थान
- कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कपिलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण
- नकली नोटों की आशंका में जब्त किये गए सौ -सौ के नोट जांच में निकले असली
- स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण
- महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण
- नेताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 5 गिरफ्तार, आरोपित ने दोहराई टिप्पणी
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- एनएचआरसी ने सीआरपीएफ जवानों की आत्महत्या की घटनाओं का लिया स्वतः संज्ञान
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला स्काईटेक इन्फिनीट का आईपीओ, 21 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- रेखा झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयर में आया उछाल
फ्रांस के मिन्स्क समझौते का उल्लंघन करने पर पूर्व राष्ट्रपति के पोते पियरे डी गॉल शर्मिंदा







