कांकेर, 14 अगस्त ।कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में इसी सप्ताह मिले सौ-सौ के नोटों को नकली बताकर इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस ने नोटों की जांच एक्सपर्ट से कराई, वहां ये नोट असली पाए गए। नोट पुराने होने के कारण उनका रंग फीका हो गया था। इसी कारण वे नकली जैसे लग रहे थे।
कोयलीबेड़ा स्थित उसेंडी पेट्रोल पंप में अज्ञात वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये देकर चला गया। बाद में गिनती के दौरान आए नोटों की जांच में सौ-सौ रुपये के तीन नोटों के नकली होने की शंका हुई। पंप संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर नोट भी सौंपे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सबसे पहले नोटों की जांच बैंक एक्सपर्ट से कराई। जांच में नोट असली पाए गए।
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी निर्मल जांगड़े ने आज शुक्रवार काे बताया कि संचालक से मिले नोटों को अंतागढ़ बैंक भेजा गया। वहां एक्सपर्ट से उनकी जांच कराई गई। एक्सपर्ट ने बताया, नोट कुछ साल पुराने हैं। उनका रंग समय के साथ प्रभावित हुआ है। इसलिए वे देखने में नकली जैसे लग रहे हैं। नोट पूरी तरह असली हैं। उक्त नोट संचालक को वापस कर दिए गए हैं।
Breaking News
- राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मप्र के सेलर्स का दबदबा, कई वर्गों में हासिल किया शीर्ष स्थान
- कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कपिलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण
- नकली नोटों की आशंका में जब्त किये गए सौ -सौ के नोट जांच में निकले असली
- स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण
- महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण
- नेताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 5 गिरफ्तार, आरोपित ने दोहराई टिप्पणी
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- एनएचआरसी ने सीआरपीएफ जवानों की आत्महत्या की घटनाओं का लिया स्वतः संज्ञान
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला स्काईटेक इन्फिनीट का आईपीओ, 21 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- रेखा झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयर में आया उछाल
नकली नोटों की आशंका में जब्त किये गए सौ -सौ के नोट जांच में निकले असली







