काेंड़ागांव, 14 अगस्त जिले के कोरगांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को मंडलस्तरीय बाईक तिरंगा यात्रा काे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में यात्रा कोरगांव से शुरू होकर पूरे विश्रामपुरी क्षेत्र से गुजरी। रास्ते भर बाइक सवारों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारा अभिमान है” जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, अधिवक्ता अंजोरी नेताम, अनिता नेताम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन, आम नागरिक भी यात्रा में शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाने के साथ समाज को एकजुट करने का काम करती हैं। समापन पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे हर घर तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।
Breaking News
- राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मप्र के सेलर्स का दबदबा, कई वर्गों में हासिल किया शीर्ष स्थान
- कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कपिलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण
- नकली नोटों की आशंका में जब्त किये गए सौ -सौ के नोट जांच में निकले असली
- स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण
- महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण
- नेताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 5 गिरफ्तार, आरोपित ने दोहराई टिप्पणी
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- एनएचआरसी ने सीआरपीएफ जवानों की आत्महत्या की घटनाओं का लिया स्वतः संज्ञान
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला स्काईटेक इन्फिनीट का आईपीओ, 21 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- रेखा झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयर में आया उछाल
केशकाल विधायक के नेतृत्व में कोरगांव से शुरू हुई मंडलस्तरीय बाईक तिरंगा यात्रा







