Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी


देश 14 August 2026
post

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली, 14 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बम की धमकी ई-मेल के जरिये मिली। हालांकि पड़ताल के बाद बम की यह धमकी अफवाह निकली।

सुबह उच्च न्यायालय को ई-मेल से धमकी मिली कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर न्यायालय में 30 एमबी का ब्लास्ट होगा। वहीं, जिला अदालतों में 3 बजकर 11 बजे बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। ई-मेल में लिखा था कि ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान।’

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस इससे निपटने के सभी प्रयास कर रही है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुणाल मल्होत्रा ने कहा कि बम की धमकी झूठी थी और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

इसके पहले भी 12 सितंबर 2025 को उच्च न्यायालय को बम की धमकी मिली थी। 17 अगस्त 2017 को भी दिल्ली पुलिस मुख्यालय को फोन कर इस बात की धमकी दी गई थी कि उच्च न्यायालय को उड़ा दिया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER