Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर 1057 जांबाजों को वीरता व सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा


देश 14 August 2026
post

स्वतंत्रता दिवस पर 1057 जांबाजों को वीरता व सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा

नई दिल्ली, 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सरकार ने पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवा के 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को वीरता के 301 पदकों की सूची जारी की। इनमें पुलिसकर्मियों के लिए 272 और अग्निशमन सेवा के कर्मियों के लिए 29 पदक शामिल हैं। 301 वीरता पदकों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197, जम्मू-कश्मीर के 51, पूर्वोत्तर के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मी शामिल हैं।

कुल 92 राष्ट्रपति पदक भी प्रदान किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 83, अग्निशमन सेवा के चार, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा के तीन तथा सुधार सेवा के दो पदक शामिल हैं। इसके अलावा 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 606, अग्निशमन सेवा के 28, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा के 18 तथा सुधार सेवा के 12 कर्मी शामिल हैं।

वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय साहस दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक सेवा में विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा पदक संसाधन और कर्तव्यनिष्ठा से युक्त मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

दिल्ली से पुलिस उप-महानिरीक्षक दिनेश कुमार गुप्ता और सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले दिल्ली से 15 पुलिसकर्मी हैं। इनमें महानिरीक्षक नूपुर प्रसाद, महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, निरीक्षक राकेश कुमार भट्ट, उप-निरीक्षक अंजना कुमारी और उप-निरीक्षक तारा दत्त सहित अन्य दस पुलिसकर्मी शामिल हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER