मुंबई, 20 अगस्त । मुंबई में जवाहर लाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट के पास समुंद्र में मछली पकडऩे वाली नाव ‘विनायक’ में पानी भरने और उसके डूबने का खतरा पैदा होने के बाद नाव में सवार सभी नौ मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया। येलो गेट पुलिस स्टेशन की टीम नाव में पानी भरने की छानबीन कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मछली पकडऩे वाली विनायक नामक नाव कल जवाहर लाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट के पास समुद्र में मछली पकडऩे गई थी। अचानक नाव में भारी मात्रा में पानी भरने लगा। इससे उसका इंजन रूम पानी में डूब गया और इंजन बंद हो गया। इंजन बंद होने के बाद नाव नियंत्रण खोकर बहने लगी और उसके पलटने का खतरा पैदा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही येलो गेट पुलिस के कर्मचारियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।
इस दौरान मछली पकडऩे वाली निजी नाव ‘महाशांति दीप’ भी अभियान में शामिल हुई और उसने ‘विनायक’ को सुरक्षित स्थान तक खींचने में मदद की। संयुक्त प्रयासों के बाद ‘विनायक’ को सुरक्षित रूप से भाऊचा धक्का लाया गया और येलो गेट पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया गया। नाव पर सवार सभी नौ मछुआरे सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और नाव में पानी भरने के कारणों की जांच की जा रही है।







