Breaking News

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 408-429 रुपये प्रति शेयर


व्यापार 25 August 2026
post

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 408-429 रुपये प्रति शेयर

मुंबई, 25 अगस्त । ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अगस्त को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक एक सितंबर 2026 तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा 408- 429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने मंगलवार को यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा और एक सितंबर, 2026 को बंद होगा। इसमें निवेश के लिए एंकर निवेशक 27 अगस्त को बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा 408-429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड ने बताया कि उसका आईपीओ पूरी तरह नए शेयर के निर्गम पर आधारित है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक शामिल नहीं है। कंपनी की योजना इस इश्यू से 720 करोड़ रुपये जुटाने की है।

कंपनी ने सार्वजनिक घोषणा में कहा कि एक रुपये की फेस वैल्यू वाले इस आईपीओ के लिए निवेशक न्यूनतम 34 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 34 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर को चार सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डेटा सेंटर सेवा प्रदाता कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई राशि में से 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने डेटा केंद्रों के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग एवं अन्य उपकरणों की खरीद आदि के लिए करेगी। वहीं शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2005 में बनी यह कंपनी भारत में एआई-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज़, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन देने वाली है। यह देश की उन केवल दो कंपनियों में से एक है जो जीपीयूएएएस, क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज़, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन की पूरी रेंज देती हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER