Breaking News

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडिस और मैनचेस्टर सिटी की स्ट्राइकर खदीजा शॉ बने पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर


खेल 26 August 2026
post

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडिस और मैनचेस्टर सिटी की स्ट्राइकर खदीजा शॉ बने पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर

लंदन, 26 अगस्त। मैनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडिस और मैनचेस्टर सिटी की स्ट्राइकर खदीजा शॉ को मंगलवार को पुरुष और महिला वर्ग में प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान फर्नांडिस ने पिछले सत्र में नौ गोल किए और रिकॉर्ड 21 असिस्ट दिए। उनके प्रदर्शन की बदौलत यूनाइटेड ने शीर्ष लीग में तीसरा स्थान हासिल किया। वह यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे पुर्तगाली खिलाड़ी हैं। उनसे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

जमैका की स्ट्राइकर खदीजा शॉ ने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले उन्हें 2024 में भी पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। पिछले सत्र में उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के लिए 21 गोल किए।

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर निको ओ'राइली को यंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने 2026 फीफा विश्व कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, आर्सेनल की 22 वर्षीय स्ट्राइकर ओलिविया स्मिथ ने लगातार दूसरी बार महिला वर्ग में यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल के पांच खिलाड़ियों को पीएफए टीम ऑफ द सीजन में जगह मिली।

पीएफए टीम ऑफ द सीजन:

गोलकीपर: डेविड राया (आर्सेनल)

डिफेंडर: गैब्रियल मागाल्हाएस (आर्सेनल), निको ओ'राइली (मैनचेस्टर सिटी), विलियम सालिबा (आर्सेनल), ज्यूरियन टिम्बर (आर्सेनल)

मिडफील्डर: ब्रूनो फर्नांडिस (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डेक्लान राइस (आर्सेनल), रेयान चेर्की (मैनचेस्टर सिटी)

फॉरवर्ड: एर्लिंग हालांड (मैनचेस्टर सिटी), एंटोनी सेमेन्यो (मैनचेस्टर सिटी), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड)

You might also like!


RAIPUR WEATHER