नई दिल्ली, 31 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजाब की मान सरकार कर्मचारियों की मांगों को दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी और पेंशनर भी शामिल हैं, नियमितीकरण, महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री मान का कहना है कि जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती, तब तक कर्मचारियों से वार्ता नहीं की जाएगी।उन्होंने 29 अगस्त के सरकारी आदेश का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। भाटिया ने इसे लेकर मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने का अधिकार है।उन्होंने मुख्यमंत्री मान से सवाल किया कि सरकार ने कर्मचारियों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की क्या गारंटी है। पंजाब सरकार के पास पुरानी पेंशन योजना लागू करने का क्या रोडमैप है और कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ता कब दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के प्रदर्शन का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मान सरकार के कार्यकाल में शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की मांगों और उनके साथ हो रहे कथित व्यवहार के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से ज्यादा दलित विरोधी कोई नहीं है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े दलित विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि खरगे ने कुछ तथ्यों के आधार पर अपने अपमान की बात कही, लेकिन तीन सप्ताह तक इस मुद्दे पर चुप रहे।भाटिया ने कांग्रेस नेता उदित राज के बयानों का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार से बाहर के नेताओं के प्रति सम्मान नहीं है। भाटिया ने आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस पर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाया।
Breaking News
- रोहित शर्मा की टीवी पर नई पारी, ‘फैमिली फुल हाउस’ से करेंगे मनोरंजन जगत में डेब्यू
- हिंगोली में दो वाहनों की टक्कर में पुलिस कर्मी की मौत
- विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए हर पार्टी कार्यकर्ता रहे एक्टिव : रवींद्र चव्हाण
- क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स में आत्मनिर्भरता से मजबूत होगी भारत की आर्थिक और सामरिक शक्ति
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- पीएमएफएमई योजना में राष्ट्रीय सम्मान पर कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
- 2026 को महतारी गौरव वर्ष के रूप सदैव याद किया जाएगा
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- टीबी मुक्त भारत अभियान को मिल रही गति, ग्राम कपोत में 59 लोगों की हुई एक्स-रे जांच
- कर्मचारियों को लेकर दमनकारी रवैया अपना रही भगवंत मान की सरकारः भाजपा
कर्मचारियों को लेकर दमनकारी रवैया अपना रही भगवंत मान की सरकारः भाजपा







