गुवाहाटी, 29 अगस्त । असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 379 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एसटीएफ असम ने आज एक खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान ‘असम अगेंस्ट ड्रग्स’ लगातार जारी रहेगा।







