म्यूनिख, 29 अगस्त जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्होंने क्लब के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। केन का मौजूदा करार 2027 तक है।
बुंडेसलीगा के मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख लंबे समय से केन के साथ करार आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर करता रहा है। क्लब की स्टटगार्ट के खिलाफ 5-1 की जीत के बाद केन ने बताया कि नए अनुबंध को लेकर पहली बैठक पिछले सप्ताह हुई थी।
केन ने एक बयान में कहा, “मैं 33 साल का हूं। संभवत: यह मेरा आखिरी अनुबंध नहीं होगा, लेकिन मेरे लिए यह एक बड़ा अनुबंध होगा, जिस पर मुझे हस्ताक्षर करने हैं।”
उन्होंने कहा कि नए करार को लेकर अभी कई पहलुओं पर चर्चा की जानी बाकी है, लेकिन वह बायर्न के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना चाहते हैं। केन 2023 में टोटेनहम हॉटस्पर से बायर्न म्यूनिख पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे खुश हों। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई जल्दबाजी नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऐसी स्थिति तक पहुंचेंगे, जहां दोनों पक्ष खुश होंगे।”
33 वर्षीय केन इस समय बैलन डी’ओर के दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने पिछले सत्र में बायर्न के लिए 31 बुंडेसलीगा मैचों में 36 गोल किए थे। यह जर्मन शीर्ष लीग के एक सत्र में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए तीसरे सबसे ज्यादा गोल थे। केन ने पिछले सत्र में बायर्न के साथ लीग और कप का खिताब भी जीता।
क्लब और देश के लिए मिलाकर केन ने पिछले सत्र में कुल 73 गोल किए थे। इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में उन्होंने छह गोल किए थे।
Breaking News
- असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार
- छात्रों के लिए कमाई का मौका गिग वर्क से हर महीने 20 हजार तक आय
- बायर्न म्यूनिख के साथ करार बढ़ाने की तैयारी में हैरी केन, क्लब के साथ शुरू हुई बातचीत
- ट्रंप ने अनिल मेनन को बताया ‘महान देशभक्त’, पृथ्वी पर लौटने के बाद बुलाया ओवल ऑफिस
- विदेश मंत्री सीतारमण जी20 वार्ता और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात के लिए छह दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचीं।
- दिल्ली-एनसीआर में धुंध भरी धूप के साथ गर्मी बनी रहेगी; 21 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- अमित शाह ने अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमरावती में भारत के पहले समर्पित क्वांटम और एआई विश्वविद्यालय परिसर को मंजूरी दी।
- जन धन योजना ने अभूतपूर्व पैमाने पर काम किया, परिवर्तनकारी परिणाम दिए और इसका प्रभाव बेमिसाल रहा: प्रधानमंत्री
- महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक 3-1 की जीत के साथ एफआईएच विश्व कप अभियान का समापन किया।
बायर्न म्यूनिख के साथ करार बढ़ाने की तैयारी में हैरी केन, क्लब के साथ शुरू हुई बातचीत







