Breaking News

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया।


विदेश 04 September 2026
post

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया।

इस्लामाबाद, 04 सितंबर। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इन वाहनों में आठ डंपर, दो लोडर, एक एक्सकेवेटर, एक ट्रेलर, एक बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर और एक वॉटर बाउजर हैं। यह वही जगह है जहां हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तान की सेना और डिप्टी कमिश्नर के दल पर हमला किया था।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी भी संगठन ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अलबत्ता

बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि इस हमले में सेना के 18 जवान मारे गए। बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आधिकारिक चैनल हुकल ने आज जियारत क्रॉस हमले का एक मिनट ग्यारह सेकंड का वीडियो भी जारी किया।

इसके अलावा ऑल पार्टीज कैच के प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि पिछले चार दिनों से तुर्बत में कुछ अनजान यू-ट्यूबर्स की मौजूदगी और अलग-अलग संगठन के दौरे की वजह से सभी सड़कें बंद हैं। इन यू-ट्यूबर्स के तुर्बत प्रेस क्लब के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ बुरा बर्ताव किया गया। टीचिंग हॉस्पिटल के दौरे के दौरान यू-ट्यूबर्स के सुरक्षा कर्मचारियों ने डॉक्टरों की बेइज्जती की और पैरामेडिक स्टाफ को पीटा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों, खासकर इस्लामाबाद और लाहौर से लाए गए यू-ट्यूबर्स की सुरक्षा के लिए बलोचिस्तान के तुर्बत शहर में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर रखी गई है। इसकी वजह से लोगों को अपने रोजाना के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER