Breaking News

गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को तोहफा, मुंबई-कोंकण के लिए नई ट्रेन


शहर 04 September 2026
post

गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को तोहफा, मुंबई-कोंकण के लिए नई ट्रेन

मुंबई 04 सितंबर: महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे मंत्रालय के साथ मिलकर गणेशोत्सव में कोंकण वासियों को बड़ी राहत दी है। मुंबई और कोंकण के लिए सावंतवाड़ी एक्सप्रेस की शुरूआत की गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई-सावंतवाड़ी ट्रेन रेलवे कनेक्शन को बेहतर बनाएगी और कोंकण के पर्यटन को बढ़ावा देगी। यह एक अच्छा कम्युनिकेशन सिस्टम विकसित करने की चाबी है। यह रेलवे सेवा कोंकण के समुचित विकास को एक नई रफ्तार देगी। इस कार्यक्रम में मत्स्य व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।टीवी और वीडियो डिवाइस 

You might also like!


RAIPUR WEATHER