Breaking News

लोकसभा अध्यक्ष ने मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


देश 06 September 2026
post

लोकसभा अध्यक्ष ने मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 06 सितंबर   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बिरला ने एक्स पर लिखा, "1962 के भारत-चीन युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी वीरता और नेतृत्व भारतीय सैन्य इतिहास के उन गौरवशाली अध्यायों का हिस्सा हैं, जिन्हें देश हमेशा गर्व के साथ याद रखेगा।"

उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल, 1928 को शिमला में जन्में थापा अक्टूबर 1962 में लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर स्थित 'सिरीजाप-1' चौकी पर 28 जवानों के साथ तैनात थे। चीनी सेना ने भारी गोलाबारी और टैंकों से हमला किया। मेजर थापा और उनके सैनिकों ने "जय महाकाली, आयो गोरखाली" के नारे के साथ दुश्मन के कई हमलों को नाकाम कर दिया।

गोला-बारूद खत्म होने पर वे हाथापाई पर उतर आए और अंततः चीनियों द्वारा बंदी बना लिए गए। भारत में उन्हें शहीद मानकर मरणोपरांत परमवीर चक्र दे दिया गया था, लेकिन डेढ़ साल बाद मई 1963 में जब वे कैद से छूटे, तो पूरा देश उन्हें वापस पाकर हैरान और हर्षित था। 24 साल तक देश की सेवा करने के बाद वे सेना से सेवानिवृत्त हुए और 6 सितंबर 2005 को उनका निधन हो गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER