Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 07 September 2026
post

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 07 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से लोक भवन के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में वे शामिल होंगे तथा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER