Breaking News

विद्यार्थियों का व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण करते हैं शिक्षक: शोभा दूबे


छत्तीसगढ़ 05 September 2026
post

विद्यार्थियों का व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण करते हैं शिक्षक: शोभा दूबे

धमतरी, 05 सितंबर । शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह में शाला परिवार के बच्चों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य शोभा दूबे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की गई। इस दौरान प्रतिमा देशमुख ग्रंथपाल का कुथरेल, दुर्ग स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

प्राचार्य शोभा दूबे ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण के साथ उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। समाज को दिशा देने और राष्ट्र के उत्थान में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में शिक्षकों के समर्पण, सेवाभाव एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई।

जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रियंका सिन्हा ने कहा कि सशक्त, संस्कारित और जिम्मेदार समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अभिभावक अपने बच्चों को सामाजिक एवं नैतिक ज्ञान सीखने की उम्मीद के साथ शिक्षकों को सौंपते हैं। उन्होंने कहा कि देश की विपरीत परिस्थितियों में आदि-अनादि काल से शिक्षक एवं गुरु समाज और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते आए हैं।

इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष अमृत ध्रुव, पूर्व अध्यक्ष हेमंत साहू, सरपंच रमी ध्रुव, कंचन ध्रुव, अशोक साहू, राजीव सिन्हा, रामकृष्ण ध्रुव, विश्राम साहू, मनीषा ध्रुव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER