Breaking News

मुंबई दही हांडी उत्सव में 22 गोविंदा घायल


शहर 05 September 2026
post

मुंबई दही हांडी उत्सव में 22 गोविंदा घायल

मुंबई, 05 सितंबर । मुंबई के विभिन्न इलाकों में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित किए गए दही हांडी उत्सव के दौरान 22 गोविंदा घायल हो गए। इनमें 21 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गोविंदा का इलाज अभी भी जारी है।

मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता के बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मुंबई शहर में जन्माष्टमी पर्व के तहत दहीहांडी उत्सव पूरे उत्साह और पारंपरिक जोश के साथ मनाया जा रहा है। इसी दौरान मानव पिरामिड बनाते समय 22 गोविंदा घायल हो गए। इन सभी घायलों सरकारी और मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया था। इनमें से 21 गोविंदाओं को उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई, जबकि पश्चिमी उपनगर के एक अस्पताल में भर्ती एक गोविंदा का अभी इलाज चल रहा है।

दही हांडी उत्सव के दौरान दोपहर अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और पुलिस की ओर से उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER