Breaking News

आर्थिक रिश्तों से आगे इंसानियत और सांस्कृतिक संवाद आवश्यक: देवेंद्र फडणवीस


शहर 05 September 2026
post

आर्थिक रिश्तों से आगे इंसानियत और सांस्कृतिक संवाद आवश्यक: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 05 सितंबर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों की संस्कृति, परंपराएं, विचार और जीवनशैली भले ही अलग हों, लेकिन मानवता को जोडऩे वाले सार्वभौमिक मूल्य समान हैं। आज आवश्यकता है कि हम इन साझा मूल्यों को तलाशें और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी सम्मान तथा संवाद का दायरा बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री फडणवीस आज ‘ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम 2026’ के दूसरे संस्करण के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के सबको साथ लेकर चलने, धर्म और सत्य की स्थापना तथा असत्य पर सत्य की विजय के संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया कई स्तरों पर विभाजित है और वैश्विक व्यवस्था भी असंतुलित दिखाई दे रही है। ऐसे समय में विभिन्न देशों के बीच सहयोग और संवाद के नए अवसर तलाशना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भारत से विचारों और मूल्यों का यह प्रसार युद्ध, संघर्ष या हिंसा के माध्यम से नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार और मानवीय मूल्यों के प्रभाव से हुआ। यही भारत की सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है।

कार्यक्रम में मुंबई में ब्राजील के कॉन्सुल जनरल जोस माउरो फोंसेका कोस्टा कोटो, रूस के कॉन्सुल जनरल इवान फेटिसोव, चीन के कॉन्सुल जनरल किन टी और दक्षिण अफ्रीका के कॉन्सुल जनरल गेडियन लाबाने सहित ब्रिक्स देशों के राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योगपति, शिक्षाविद और सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियां मौजूद थीं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER