Breaking News

नेपाल में आपदा प्रभावित 84 हजार लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र जुटाएगा 5 करोड़ डॉलर


विदेश 05 September 2026
post

नेपाल में आपदा प्रभावित 84 हजार लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र जुटाएगा 5 करोड़ डॉलर

काठमांडू, 05 सितंबर । नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से 84 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और उसके सहयोगी संगठनों ने प्रभावित समुदायों तक जरूरी मदद पहुंचाने के लिए करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय सहायता के साझेदार संगठनों से यह राशि उपलब्ध कराने की अपील की है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ तथा भूस्खलन से प्रभावित 84 हजार से अधिक लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने के लिए यह अपील की गई है।

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के मुताबिक, यह सहायता राशि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में नेपाल सरकार द्वारा तैयार की गई चार महीने की योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने में इस्तेमाल की जाएगी। यह योजना सर्दी शुरू होने से पहले प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय सहायता साझेदार संगठन नेपाल सरकार द्वारा संचालित बचाव और राहत अभियान के साथ समन्वय करते हुए काम कर रहे हैं।

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की आवासीय समन्वयक लीला पीटर्स याहिया ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस सहायता अपील की मुख्य प्राथमिकता सरकार के नेतृत्व में सर्दी शुरू होने से पहले सबसे दुर्गम बस्तियों तक आश्रय, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पानी और नकद सहायता पहुंचाना है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इस सहायता के जरिए सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में लोगों तक नकद सहायता, भोजन, आश्रय, स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जीवनरक्षक सामग्री पहुंचाई जाएगी।

यूएन और उसके साझेदार नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर आपदा प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। विशेष रूप से सबसे ज्यादा तबाह और दुर्गम समुदायों तक जरूरी सहायता पहुंचाना इस अभियान की प्राथमिकता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER