रायपुर, 23 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर और रायगढ़ जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रायपुर में आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे से 1:40 बजे तक बिरगांव में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वह दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के लिए रवाना होंगे।
रायगढ़ में मुख्यमंत्री भाषा शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही रात्रि में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। उनका रात्रि विश्राम रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस में होगा।
24 सितंबर को मुख्यमंत्री साय रायगढ़ में सेवा संकल्प-सेवादान तथा वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह घाट विकास परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:35 बजे रायपुर लौट आएंगे।







