Breaking News

एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में


खेल 28 September 2026
post

एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में

आइची-नागोया, 28 सितंबर । एशियाई खेल 2026 में पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम बारिश के कारण हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निस्शिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

साहिबजादा फरहान की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला था, जबकि हांगकांग ने मलेशिया और ओमान वाले ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। ऊंची वरीयता के कारण मुकाबला रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया।

पाकिस्तान अब सेमीफाइनल में बांग्लादेश या मलेशिया में से किसी एक टीम का सामना करेगा।

इधर, दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। भारत गत चैंपियन है और इस मुकाबले में ऊंची वरीयता प्राप्त टीम है। लगातार बारिश की स्थिति बनी रहने पर इस मुकाबले पर भी मौसम का असर पड़ सकता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER