Breaking News

जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार


देश 29 September 2026
post

जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार

गुवाहाटी, 29 सितंबर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कथित सहयोगी संगठन इमाम महमुदेर काफिला (आईएमके) से जुड़े मामले में असम के छह लोगों को फिर से गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपित पहले जमानत पर बाहर थे।

जांच के अनुसार, बांग्लादेश स्थित आईएमके पर पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में युवाओं को कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और भर्ती करने का आरोप है। एजेंसी ने नेटवर्क द्वारा ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी चरमपंथी विचारधाराओं के प्रचार की भी जांच की है।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस नेटवर्क ने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें कथित आतंकी गतिविधियों से जोड़ने के लिए ‘पूर्व आकाश’ नामक डिजिटल मंच का इस्तेमाल किया था।

एनआईए ने इससे पहले इस नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 11 लोगों के खिलाफ गुवाहाटी स्थित विशेष एनआईए अदालत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER