Breaking News

पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियानों से अर्जित किया 116 करोड़ से अधिक का राजस्व


शहर 07 October 2026
post

पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियानों से अर्जित किया 116 करोड़ से अधिक का राजस्व

मुंबई, 07 अक्टूबर । पश्चिम रेलवे की ओर से वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की सक्रिय निगरानी में टिकट जांच कर्मचारियों की टीम द्वारा मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में गहन टिकट जांच अभियान चलाए गए। पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से सितंबर, 2026 की अवधि के दौरान बिना बुक किए गए सामान के मामलों सहित 15.49 लाख बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों का पता लगाया, जिससे 116.52 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि प्राप्त हुई। केवल सितंबर 2026 के दौरान ही 2 लाख से अधिक बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों का पता लगाया गया, जिससे 16.09 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि प्राप्त हुई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार मुंबई उपनगरीय खंड पर गहन टिकट जांच अभियानों के दौरान भी महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हुए हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 की अवधि के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के कुल 5.43 लाख मामलों का पता लगाया गया, जिससे 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। पश्चिम रेलवे द्वारा एसी उपनगरीय लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट धारकों द्वारा अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए भी लक्षित टिकट जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 की अवधि के दौरान एसी उपनगरीय सेवाओं में लगभग 97,000 दंडात्मक मामलों का पता लगाया गया, जिससे 4.33 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 170 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है, जब लगभग 49,000 मामलों से 1.60 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की गई थी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER