Breaking News

नेपाल में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत, घायल भी भारतीय मूल का


विदेश 03 November 2026
post

नेपाल में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत, घायल भी भारतीय मूल का

काठमांडू, 03 नवंबर। सोलुखुम्बु जिले में आज सुबह डायनेस्टी और फिस्टेल एयर के दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिक की पहचान हो गई है। सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है।

वहीं, इस हादसे में भारतीय मूल के 53 वर्षीय न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश किसन पटेल घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिस्टेल हेलीकॉप्टर के पायलट भी मामूली रूप से घायल हुए हैं, हालांकि तत्काल उनके नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है।

डीएसपी बुढाथोकी ने बताया कि खुम्बु पासांगल्हामू स्थित फेरिचे में बने हेलीपैड पर आज सुबह लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के ब्लेड (पंखे) आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई।

You might also like!


RAIPUR WEATHER