Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात


छत्तीसगढ़ 16 November 2026
post

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर 16 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय बिलासपुर के सेंदरी में धान उपार्जन केंद्र और निर्माणाधीन सीबीसी प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहीं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री पुराना बस स्टैंड में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और डेटा सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER