मुम्बई, 25 नवंबर । शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पुणे के चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, खराब सड़कें, अनियमित बिजली आपूर्ति, पानी की किल्लत और घनकचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं से सनागरिक, उद्यमी और कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।
आदित्य ठाकरे ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।
ठाकरे ने कहा कि इन समस्याओं के संबंध में पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं लेकिन आश्वासनों के बावजूद समस्याएं जस की तस हैं, इसलिए फडणवीस को
पत्र लिख कर उन्हें यहां की समस्याओं के समाधान के लिए याद दिलाई गई है। ठाकरे ने पत्र को ट्विटर पर भी शेयर किया है।







