Breaking News

नेपाल में डिप्टी स्पीकर का चुनाव आज, दो प्रतिस्पर्धी मैदान में


विदेश 10 April 2026
post

नेपाल में डिप्टी स्पीकर का चुनाव आज, दो प्रतिस्पर्धी मैदान में

काठमांडू, 10 अप्रैल । नेपाल के संसद की प्रतिनिधि सभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए आज मतदान होने जा रहा है।

संघीय संसद सचिवालय के अनुसार, आज अपराह्न 4 बजे होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में डिप्टी स्पीकर के चयन के लिए मतदान कराया जाएगा।

इस पद के लिए श्रम संस्कृति पार्टी की सांसद रूबी कुमारी ठाकुर और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की सांसद सरस्वती लामा उम्मीदवार हैं। प्रतिनिधि सभा में दोनों ही समानुपातिक सांसद हैं।

25 वर्षीय ठाकुर को सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का समर्थन प्राप्त है। प्रतिनिधि सभा में सत्तारूढ़ दल लगभग दो-तिहाई बहुमत में होने के कारण, उसके समर्थन से ठाकुर का डिप्टी स्पीकर निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

नेपाल के संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद अलग दल और अलग लिंग से होना अनिवार्य है। स्पीकर पद पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसद डीपी अर्याल के निर्वाचित होने के बाद डिप्टी स्पीकर का पद किसी अन्य दल और महिला को ही दिया जा सकता है। इस कारण से संसद के पहली बार चुन कर आई श्रम संस्कृति पार्टी को यह पद दिया गया है।

श्रम संस्कृति पार्टी ने अपने तरफ से २५ वर्षीय रूबी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है जो खुद पहली बार संसद में चुन कर आई हैं। ठाकुर के पिता विदेश में मजदूरी का काम करते हैं जबकि उनकी माता खेतों में काम करती है। रूबी ठाकुर ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग का कोर्स किया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER