नई दिल्ली, 04 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह यूरोप के चार देशों नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर जायेंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
नवाचार, आर्थिक विकास, पर्यावरण के अनुकूल समाधान, आपसी फ़ायदे वाले व्यापार और निवेश इस शिखर सम्मेलन के मुख्य मुद्दे होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इस आने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान पांच नॉर्डिक देशों डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड दौरे पर सेमीकंडक्टर, एआई, ग्रीन हाइड्रोजन, व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने, स्वीडन दौरे पर दोनों पक्ष एक टिकाऊ भविष्य के लिए नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इटली दौरे पर व्यापार, निवेश और रक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और उसे आगे बढ़ावा देने की उम्मीद है।







