मुंबई, 05 मई । महाराष्ट्र के पालघर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत सफाला पुलिस ने माकणे के पंडितपाड़ा स्थित साई-सिद्धी बिल्डिंग में छापा मारकर 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
जब्त मादक पदार्थ की कीमत 44.92 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि कुल 45.25 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। इस कार्रवाई में खुदाबक्ष मोहम्मद शाहीद (38) और हिना जामील अहमद (35) को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।







