Breaking News

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय सरकार के उपाध्यक्ष झाओ पेंग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय दौरे


विदेश 26 May 2026
post

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय सरकार के उपाध्यक्ष झाओ पेंग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय दौरे

काठमांडू, 26 मई । चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय सरकार के उपाध्यक्ष झाओ पेंग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय दौरे पर आज सुबह काठमांडू पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल हिमालयन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एच 9775 से ल्हासा से काठमांडू पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पाओ थिङ, थे चेन, काउ लिव, वु काङ और सिरेन याङ्जी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल सहित अन्य अन्य नेताओं से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल, भक्तपुर और लुंबिनी का भी दौरा करेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER