मुंबई 29 मई : मुंबई महानगरपालिका ने महानगर के सभी वॉर्ड कार्यालयों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला किया है। पेट्रोल-डीजल के संकट को देखते हुए आगामी दिनों में ईवी वाहनों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए मनपा के वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मनपा अधिकारियों के अनुसार कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा और ईंधन पर बढ़ती निर्भरता को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हरित ऊर्जा आधारित नीतियों को अपनाना आवश्यक हो गया है। मुंबई मनपा अब अपने प्रशासनिक वाहनों और सुविधाओं को ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर ले जाने की योजना पर काम कर रही है। मनपा प्रशासन ने हाल ही में 22 वॉर्ड अधिकारियों के लिए पांच वर्षों की अवधि पर “वेट लीज” मॉडल के तहत महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन किराये पर लेने का प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष रखा था। इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर बल दिया। सभागृह नेता गणेश खणकर ने चर्चा के दौरान कहा कि मनपा को पर्यावरण संरक्षण के मामले में मिसाल कायम करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासन इलेक्ट्रिक वाहनों के विकल्प के साथ नया प्रस्ताव तैयार करे। वॉर्ड अधिकारियों के लिए वाहन जरूरी हैं, क्योंकि वे प्रशासनिक कामकाज की निगरानी करते हैं। लेकिन ईवी वाहनों का विचार किया जाना चाहिए।
Breaking News
- नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि गणतंत्र ने देशवासियों को सभी राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी
- भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से जिमनास्ट प्रणति नायक की राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल 2026 की तैयारी को मिल रही मजबूती
- अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक भुवनेश्वर में शुरू, त्रि-भाषा नीति पर चर्चा
- मप्र ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से अब तक 1.4 करोड़ मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीदी
- क्यू-लाइन बायोटेक की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- हिंदू साम्राज्य दिवस : संस्कृति, साहस और राष्ट्रभक्ति का पर्व
- ISRO के चंद्र मिशन Chandrayaan-2 ने चांद को लेकर एक और बड़ा रहस्य उजाकर कर दिया है
- 31 मई को आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय दृश्य दिखाई देगा, जिसे ब्लू मून कहा जाता है।
- वजन नहीं, शरीर की असली प्रगति पर ध्यान देना जरूरी
- हीटवेव का आंखों पर असर: डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है
मुंबई: वॉर्ड कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे







