Breaking News

देश के तीसरे सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभाला


देश 31 May 2026
post

देश के तीसरे सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभाला

 नई दिल्ली, 31 मई । देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नए सीडीएस ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में बदलाव के लिए संगठनात्मक सुधार पर मुख्य फोकस होगा। आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्रीय स्तंभ है। हम अपने सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी हथियारों का विकास करके उन्हें सेवा में तेजी से शामिल करेंगे।

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, ''''चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का चार्ज संभालकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आर्म्ड फोर्सेज पर दिखाए गए भरोसे के लिए हम देश के आभारी हैं। सोच और काम में इनोवेशन हमारी काबिलियत को बढ़ाएगा। मिलिट्री, इंडस्ट्री, एकेडेमिया, स्टार्टअप्स और रिसर्च इकोसिस्टम के बीच ज्यादा सहयोग मॉडर्नाइजेशन के लिए मुख्य वजह होगा। हमारे सशस्त्र बलों ने हमारे देश के हितों की रक्षा करने में लगातार व्यावसायिकता और परिचालन फैसले लेने की क्षमता दिखाई है। हम अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

उन्होंने पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत और जनरल अनिल चौहान का इस सफर में उनके शानदार नेतृत्व और योगदान के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ''हम अपने सैनिकों, नाविकों और एयर वॉरियर्स के साहस और व्यावसायिकता को मानते हैं। उनकी ट्रेनिंग और भलाई हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। हम उम्मीद करते हैं कि हम अपने उन बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे, जिनकी बहादुरी, बलिदान और देश के प्रति समर्पण हमें प्रेरणा देता रहता है। हम अपने वेटरन्स और वीर नारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सशस्त्र बल समर्पण, साहस, सम्मान और व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।''

केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2020 को तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित किया था। इसके बाद जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस बने। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 तक रहा था। केरल के कन्नूर में 8 दिसंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया । इसके बाद 9 दिसंबर, 2021 से 29 सितंबर 2022 तक यह पद रिक्त रहा। फिर जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को दूसरे सीडीएस के रूप में 30 सितंबर, 2022 को नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो गया, जिसके बाद अब तीसरे सीडीएस के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके हाथों में तीनों सेनाओं की कमान होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER