रायपुर 31 मई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग पहुंचकर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री यहां आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल करेंगे। साथ ही करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र को नई विकास सौगात देंगे। दोपहर 3 बजे वे सुशासन तिहार के तहत अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री बेमेतरा जिला पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण कर जिले के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 9 बजे रायपुर लौटेंगे।
Breaking News
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और बेमेतरा जिले के दाैरे पर
- देश के तीसरे सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभाला
- महाराष्ट्र के बोरेगांव को मप्र के शाहपुर से जोड़ने वाले एनएच‑753एल का कार्य लगभग पूरा, जल्द होगा शुरू
- ओस्लोफ्योर्ड की लहरों पर गुकेश ने मनाया अपना 20वां जन्मदिन
- महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में 9 पुलिसकर्मियों सहित 22 सरकारी कर्मचारी निलंबित
- शंघाई में बिखरी भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा की सुमधुर प्रस्तुतियों ने 70 से अधिक देशों के गणमान्य अतिथियों का मनमोह लिया।
- फिल्म 'डॉन 3' को लेकर जारी विवाद के बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अभिनेता रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है।
- Bloomberg News ने अप्रैल में रिपोर्ट किया था कि SpaceX $2 ट्रिलियन से अधिक के मूल्यांकन का लक्ष्य बना रहा
- कॉफी में बर्फ हमेशा से आम बात रही है, लेकिन क्या हो अगर आपकी कॉफी बर्फ के अंदर ही सर्व की जाए?
- नंदन नीलेकणि ने AI को लेकर खारिज कर दिया है, कि यह तकनीक पारंपरिक आईटी सर्विस कंपनियों के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकती है।
मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और बेमेतरा जिले के दाैरे पर







